Asarfi

Ballia : कैसे होगा कटहल नाला का सुंदरीकरण, अतिक्रमण बनेंगे बाधा

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
बहुत आसान नहीं है कटहल नाला से अतिक्रमण को हटाना, प्रशासन के सामने एक चुनौती होगी कटहल नाला के किनारे पक्के मकान को हटाना। वैसे अधिकारियों की माने तो लगभग 12 मकानें चिन्हित किये गये है। ये योजना रामपुर महावल से लेकर बहादुरपुर तक की है। इसमें सिंचाई विभाग को अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की ये ड्रीम प्रोजेक्ट है क्योंकि इस प्रोजेक्ट पर विपक्ष ने उन्हें घेरने का काफी प्रयास किया है क्योकि विधानसभा चुनाव के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया नगरवासियों से वादा किया था कि कटहलनाला को जुहू चौपाटी बनाएंगे, चार साल होने जा रहे है अभी तक परिवहन मंत्री कटहल नाला को जूहु चौपाटी नहीं बना पाएं। अब शासन भी पूरी तरह से गंभीर हो चुका है। लगभग दो करोड़ नाला सफाई और करीब 14 करोड़ रूपये दो किलोमीटर के निर्माण पर खर्च होंगे।

एक्शन में दिखेंगे सीआरओ
निकायों के नोडल अधिकारी व सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि कटहल नाला के किनारे कुल 12 मकानें चिन्हित किये गए है जो अतिक्रमण में है इनको नोटिस जारी की जाएगी और उनको समय दिया जाएगा। वे जल्द से जल्द स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिया कि कटहलनाला के सुंदरीकरण में पूरी तत्परता से लग जाएं। लापरवाही करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *