You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 12 कार्टन रिफाइन तेल के साथ दो चोर गिरफ्तार, बोलेरो बरामद

width="500"

बलिया। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेफना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 12 कार्टन रिफाइन तेल तथा एक सफेद बोलेरो वाहन बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष फेफना विश्वदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को थाना फेफना पर एक ट्रक चालक ने तहरीर दी थी कि वह पश्चिम बंगाल से रिफाइन तेल लोड कर गोरखपुर जा रहा था। रात्रि में क्षेत्र फेफना के रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर वह सो गया। सुबह जागने पर ट्रक का त्रिपाल खुला मिला और रिफाइन तेल के कार्टन चोरी पाए गए। इस तहरीर के आधार पर थाना फेफना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।


मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फेफना पुलिस टीम ने प्रकाश में आए अभियुक्त निखिल पाण्डेय (22 वर्ष) निवासी चन्दाडीह थाना उभांव एवं हरिओम यादव (20 वर्ष) निवासी अगरौली (दोपही) थाना हल्दी को 16 जनवरी की रात्रि करीब 10 बजे हाईवे रोड ग्राम तीखा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर एक सफेद बोलेरो वाहन से चोरी किया गया 12 कार्टन रिफाइन तेल बरामद किया गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त निखिल पाण्डेय के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *