Asarfi

Ballia : हिंदू किशोरी को भगा ले गई मुस्लिम महिला, तलाश मे जुटी पुलिस, पिता ने जताई यह आशंका

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बैरिया के एक मुहल्ले की 14 वर्षीय हिंदू किशोरी को मुस्लिम महिला द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। मुस्लिम महिला द्वारा किशोरी को गुजरात ले जाने के बाद किशोरी की मुस्लिम युवक से विवाह करने की आशंका के संदर्भ में किशोरी के पिता द्वारा नजमा खातून उर्फ खुशी निवासी बैरिया व अब्दुल बरी पुत्र बलिस्टर मियां ग्राम अलीपुर फुलवरिया ताजपुर जिला सारण के खिलाफ बैरिया थाने में अपराध संख्या 10/2026 धारा 61(2) व 87 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कराया है।

आरोप है कि नजमा खातून काफी दिनों से फोन करके किशोरी से बातचीत करती थी। उसे किसी चीज का प्रलोभन देकर अपने साथ गुजरात के बड़ोदरा लेकर चली गई। जहां उसकी शादी अपने रिश्तेदार अब्दुल बरी से करने का प्रयास कर रही है।जानकारी होने पर पिता ने बैरिया पुलिस से अपने नाबालिक बेटी को बरामद करने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *