Asarfi

Ballia : अज्ञात लोगों ने स्विफ्ट डिजायर सहित तीन वाहनों को फूंका, जांच में जुटी पुलिस

width="500"

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शुक्रवार की देर रात्रि बजरंगी प्रजापति के डेरा पर खड़ी तीन गाड़िया जलकर स्वाहा हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। बजरंगी प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर पर आरोप लगाया कि डेरा पर स्कार्पियो एवं मैजिक के साथ मेरे मिर्जापुर दक्षिण निवासी अरुण चौधरी की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खड़ी थी। लगभग पौने दस बजे अज्ञात लोगों ने मेरे डेरे पर आग लगा दिया।

आग लगने से डेरा पर रखे समान एवं तीनों गाड़ियों जलकर स्वाहा हो गई। संदेह के आधार पर दो लोगों का नाम तहरीर में दिया है । इन लोगों से डेरा की जमीनी विवाद चलता है। हमेशा धमकी देते है कि डेरा गाड़ी पर खड़ी नहीं करने देंगे। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रवि कुमार से स्थलीय निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *