You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मिशन शक्ति-5.0 की समीक्षा: डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश, उत्कृष्ट कार्य पर तीन पुलिसकर्मी सम्मानित

width="500"

बलिया। महिला अपराधों की रोकथाम और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित आरडी त्रिपाठी हाल में मिशन शक्ति-5.0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।


समीक्षा बैठक में डीआईजी ने महिला अपराधों की रोकथाम, पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने और महिला अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। डीआईजी ने निर्देश दिया कि मिशन शक्ति-5.0 के तहत गांवों और वार्डों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी जाए। महिला संबंधी अपराधों में सघन और प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को शीघ्र दोषसिद्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने पर जोर दिया गया।


मिशन शक्ति-5.0 में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपनिरीक्षक राम कुमार यादव थाना नगरा, महिला सिपाही सुषमा यादव थाना नगरा एवं महिला सिपाही मांसी कुमारी थाना सिकंदरपुर को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा डीआईजी ने जनपद में माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, थानों व कार्यालयों में आने वाली जनता से अच्छा व्यवहार, प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण तथा पुलिस कार्यालयों और थानों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *