Asarfi

बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान

width="500"

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी सियासी दलों के चुनावी प्रचार अभियान पर रविवार को पांच बजते ही विराम लग गया। मतदान 11 नवंबर को होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सारी पार्टियों ने ताकत झोंकी। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए 45339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 4109 बूथों को संवेदनशील बनाया गया है। इसमें 4003 अतिसंवेदनशील बूथ घोषित हैं। यहां पर चार बजे तक मतदान होगा। इनमें कटोरिया, बेलहर, चौनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी के (36 बूथ), बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई विधानसभा में बनाए गए बूथों पर शाम चार बजे मतदान होगा। वहीं बोधगया में 106 बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इन बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

कुल 1302 प्रत्याशी हैं मैदान में
दूसरे चरण के मतदान में 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। इनमें 1165 पुरुष उम्मीदवार, 136 महिला उम्मीदवार और एक थर्ड जेंडर है। वहीं तीन करोड़ 70 लाख मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे। एक करोड़ 95 लाख पुरुष वोटर हैं। एक करोड़ 74 लाख महिला वोटर हैं। चार लाख चार हजार दिव्यांग वोटर हैं। 63373 सर्विस वोटर हैं। 943 थर्ड जेंडर है। 43 एनआरआई हैं। वहीं 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या सात लाख 69 हजार 356 है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *