You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रेम प्रसंग में तेजाब कांड : झुलसे युवक की मौत, प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार

width="500"

बांसडीह (बलिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद में प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए तेजाब हमले में घायल हुए युवक राजकुमार तिवारी की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद, पुलिस ने इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस जघन्य घटना में शामिल लोगों में मृतक की प्रेमिका संगीता, उसका भाई दुर्गेश और दो अन्य साथी दुर्गेश उपाध्याय और संतोष यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह घटना पिछले गुरुवार को शाम को हुई थी, जब हमलावरों ने राजकुमार को फोन से बुलाने के बाद उसपर पर तेजाब फेंक दिया था। वही इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे राजकुमार ने मंगलवार रात बलिया के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका संगीता, उसके भाई दुर्गेश पांडे, और उनके दो साथियों दुर्गेश उपाध्याय निवासी विशुनपुरा व संतोष यादव निवासी सुल्तानपुर को उनके घरों से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया यह आरोप
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी दुर्गेश पांडे ने बताया कि राजकुमार उसकी बहन संगीता से शादी करने का दबाव बना रहा था, जिससे वह नाराज थे। कई बार मना करने के बाद भी मृतक उसकी बहन को परेशान कर रहा था।
आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि उनका मकसद राजकुमार को डराना था, न कि उसकी जान लेना, लेकिन हमला इतना घातक था कि राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और घटना में इस्तेमाल हुए ज्वलनशील पदार्थ की पहचान के लिए मृतक के कपड़ों की फोरेंसिक जांच की जाएगी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *