You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पीएचसी प्रभारी के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, दो घंटे का कार्य बहिष्कार

width="500"

बलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर कर्मचारियों के उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने सोमवार को जिला चिकित्सालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया।
धरने में संयुक्त कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा महासंघ के सभी घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पीएचसी बेरूआरबारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण ज्ञानेश्वर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
वक्ताओं ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय आंदोलन के तहत बुधवार को सुबह 8 से 10 बजे तक जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका कार्यालय पर तथा सुबह 10 से 12 बजे तक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन होगा। धरना प्रदर्शन में अरुण कुमार सिंह, योगेंद्र नाथ पांडेय, श्याम नारायण सिंह, मनोज कुमार राय, धनंजय चौबे, रितेश श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, विमल गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, अशोक सिंह, मनीष, विनोद पांडेय, शंभू यादव, राहुल पाठक, विवेक सिंह, कृष्ण मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमवंत कुमार सिंह तथा संचालन मलय कुमार पांडेय ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *