Ballia : मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक

बलिया। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत मंगलवार को जिले की सभी थानों की महिला पुलिस टीमों ने स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख बाजारों, चौराहों व धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी-दक्षिणी) की देखरेख में चलाए गए इस अभियान में महिला पुलिस कर्मियों ने कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन समेत जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट के जरिए दी।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्राओं व महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि किसी भी संकट की घड़ी में पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।

