Asarfi

Ballia : बिजली बिल जमा करने के नाम पर फ्रॉड, लैपटॉप-टैबलेट समेत युवक गिरफ्तार

width="500"

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर पावर हाउस में बिजली बिल जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को नगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, टैबलेट, फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत कई उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को वादी ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि सलेमपुर पावर हाउस में एक व्यक्ति द्वारा बिजली बिल जमा करने के नाम पर फ्रॉड किया गया है। मामले में थाना नगरा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा पुलिस ने शनिवार को भिटकुना मोड़ के पास से दीपक पुत्र लखीचंद, निवासी देवरिया थाना नगरा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से लैपटॉप, वायरलेस कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट स्कैनर, रीयलमी कंपनी का टैबलेट, दो रिकार्ड रजिस्टर तथा सात पासबुक/चेकबुक बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *