You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया इंग्लिशया गांव के पास हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। वहीं मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि घटना के बाद हार्वेस्टर लेकर आरोपी भाग निकले। जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के हथौड़ी निवासी बिंदु देवी (52) धान के बाल चुन रही थीं। परिवार वालों का आरोप था कि हार्वेस्टर के चालक ने घटना के बाद शव को पुआल से ढक दिया। परिजन शव लेकर थाने पहंुचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *