You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ई-रिक्शा खड़ी कर चार्ज किये जाने को लेकर मार पीट, एक पुरुष संग तीन चोटिल

width="500"


बेल्थरारोड (बलिया)।
उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआंव में ई-रिक्शा खड़ी कर उसे चार्ज किये जाने को लेकर शनिवार की रात करीब 9 बजे एक पड़ोसी ने अपने दूसरे पड़ोसी के परिवार में एक पुरुष संग तीन महिलाओं को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डण्डे से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे उनके सिर सहित अनेक स्थानों पर चोटें आई हैं। घायलों में मुन्ना प्रसाद (52) वर्ष, मंजू देवी (43) वर्ष, प्रतिभा (20) वर्ष एवं मधु (17) वर्ष को बुरी तरह चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी चोटिलों का सीएचसी सीयर में डाक्टरी परीक्षण करवा कर मुन्ना प्रसाद की तहरीर पर बीएनएस 2023 की धारा 115 (2), 352, 351 (3) के तहत पड़ोसी तथा उसके दामाद के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *