You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : इनरव्हील क्लब की तरफ से चैरिटी मेले का आयोजन, खूब रही रौनक

width="500"

बलिया। इनरव्हील क्लब बलिया की तरफ से शुक्रवार को चैरिटी मेले का आयोजन क्लब की प्रेसिडेंट सारिका सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मेले मे हर क्षेत्र से स्टाल लगे जिसमे बुटीक और फूड स्टाल लगाए गए। मेले मे चाय एम्पस, टीवीएस एजेंसी कंपनी गार्डेन, शारदा नारायण हॉस्पिटल ने भी सहभागिता की। डांस क्लास के बच्चो ने भी मेले की शोभा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि के रूप मे एक दिव्यांग बच्ची अंजलि ने फीता काट और दीप प्रज्ज्वलित कर अपना योगदान दिया। पदाधिकारियों में प्रेसिडेंट सारिका सिंह, सचिव नंदिनी तिवारी, निवेदिता, नीलम सिंह, मधु महेंदर पाल आदि उपस्थित रहीं। क्लब के सारे सदस्यों ने मेले की सफलता में अहम भूमिका निभाई। मेले से प्राप्त राशि को जरुरतमंदो पर क्लब के द्वारा खर्च किया जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *