Asarfi

Ballia : मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती, 3 बुलेट बाइक सीज, 240 वाहनों का चालान, 4.85 लाख जुर्माना

width="500"

बलिया। जनपद में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 3 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया गया, जबकि 240 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर 4.85 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी अनवर अली खान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और हूटर के खिलाफ विशेष जांच की गई। पुलिस के अनुसार दोपहिया वाहनों, खासकर बुलेट और स्पोर्ट्स बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ आमजन के स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।
पुलिस ने चालान की कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट बांधकर ही वाहन चलाएं तथा नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *