You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 35 करोड़ मिलते ही रफ्तार पकड़ा स्पोर्ट्स कालेज का कार्य

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदरा व पूर गांव में स्थित जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट्स कालेज के लिये 35 करोड़ मिलते ही काम में तेजी आ गई है। कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दी गई है और इसके ठेकेदार मेसर्स एसएसके कंस्ट्रक्शन जो लखनऊ की बताई जा रही है। जनवरी 2027 में काम पूरा करने का लक्ष्य है। जिसमें गर्ल्स व ब्वाय हास्टल, विभिन्न खेलों के स्टेडियम, प्रशासनिक भवन आदि निर्माण किए जा रहे है।


गौरतलब हो कि 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जननायक चंद्रशेखर स्पोर्टस कालेज की आधारशिला में रखी थी। वह अवसर था जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह का। जननायक चंद्रशेखर के नाम से विश्वविद्यालय और स्पोर्टस कालेज की आधारशिला रखने के कुछ माह बाद सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया।

वहीं योगी सरकार ने स्पोर्टस कालेज के बाउंड्री वाल और दो भव्य गेट के निर्माण के लिये लगभग साढ़े नौ करोड़ रूपये की धनराशि दी थी। तत्कालीन विधायक संजय यादव ने भूमि पूजन कराके कार्य का शुभारंभ किया था। काम पूरा होने के बाद स्पोर्टस कालेज का कार्य ठप हो गया। उधर योगी सरकार ने 35 करोड़ रूपये स्पोर्टस कालेज के लिये दिए है और कार्य तेजी से चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *