Asarfi

Ballia : सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में ओमवीर सिंह ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया, जिसमें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय सहित अन्य केंद्र शामिल रहे। उन्होंने केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नकल रोकने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की और परीक्षा को पारदर्शी व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि परीक्षा को निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही ब्रीफ किया जा चुका है। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाए जो पहले परीक्षा से संबंधित आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हों।


इसके अलावा परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन द्वारा भर्ती बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षा और सतर्कता के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *