You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : घोसी विधायक सुधाकर सिंह के आकस्मिक निधन पर सपा ने व्यक्त किया शोक

width="500"

बलिया। मऊ जिले की घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी, बलिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सुधाकर सिंह का निधन गुरुवार भोर में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ। समाजवादी पार्टी बलिया के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे पार्टी और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सुधाकर सिंह का निधन हम सभी के लिए एक व्यक्तिगत और राजनीतिक क्षति है। उनका संघर्ष और पार्टी के प्रति उनका योगदान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *