Ballia : पत्रकार के माता की द्वितीय पुण्यतिथि मनी

बलिया। शहर के श्याम विहार कालोनी स्थित पत्रकार राजकुमार यादव की माता फूलकेशरी देवी की द्वितीय पुण्यतिथि रविवार को परिवार के सदस्यों द्वारा मनाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद गरीबों में फल, बिस्कुट के साथ मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि फूलकेशरी देवी ने अपनी जिंदगी हमेशा ईमानदारी और सादगी के साथ व्यतीत किया। उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा सुख हो या दुख किसी भी परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इस अवसर पर राधाकृष्ण यादव, राजकुमार यादव, मनोज कुमार यादव, निकिता, रमिता देवी, निधि, आदि मौजूद रहीं।


