You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सीएम से मिले संजय यादव, बतायी क्षेत्र की समस्या

width="500"

रोशन जायसवाल
बलिया।
लखनऊ में सिकंदरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव सीएम योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने बलिया जिले के साथ ही सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। पूर्व विधायक संजय यादव ने सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास संबंधित विषयों से अवगत कराया।

सीएम से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में संजय यादव ने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट हुई है। मैने अपनी क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखा है। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है। इसके अलावा जनपद की राजनीतिक परिस्थिति और अन्य दलों के गतिविधियों के बारे में भी चर्चा हुई। बतातें चलें कि इस समय बलिया जिले के मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व विधायक सीएम से मिलकर अपने अपने विधानसभा की समस्याओं से अवगत करा रहे है। जिसमंें संजय यादव भी मिले।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *