You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 26 जनवरी को हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया पर्दाफाश, महिला सहित दो गिरफ्तार

width="500"


मुख्य आरोपी सहित दो की पुलिस कर रही तलाश
रेवती (बलिया)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में बीते 26 जनवरी की रात हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने घटना के छठे दिन पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना की षड्यंत्रकारी महिला आरोपी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चलन न्यायालय कर दिया। वहीं घटना में वांछित मुख्य अभियुक्त सहित दो अभियुक्तों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक श्रवण यादव का नजदीकी संबंध अपने पड़ोसी संबलपुर निवासी पूर्व प्रधान लक्ष्मण यादव से था। यह बात उसकी पत्नी चंद्रावती देवी को नागवार लग रही थी। उसने पति को इस बात के लिए कई बार मना भी किया था, लेकिन पूर्व प्रधान मृतक श्रवण यादव को अपने बेटे से भी बढ़कर मानता था। इसी बात को लेकर चंद्रावती ने श्रवण की हत्या का प्लान बना लिया। हत्या के षड़यंत्र के आरोपी चन्द्रावती ने हत्या के लिए भिखारी उर्फ आदित्य से सम्पर्क किया। फिर भिखारी ने दो अन्य के साथ श्रवण उर्फ जयशंकर की हत्या कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के षड़यंत्र करने वाली चन्द्रावती को उसके घर सबलपुर से तथा मणिबहादुर सिंह निवासी पियरौटा को पियरौटा नहर से थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं के तहत पेश न्यायालय कर दिया। पुलिस मुख्य अभियुक्त भिखारी सहित अन्य की तालाश कर रही है।

पुष्पेन्द्र तिवारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *