Asarfi

Ballia : रेवती में पुलिस व आबकारी टीम की दबिश, 3000 लीटर लहन व 40 भट्ठियां नष्ट

width="500"

बलिया। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3000 लीटर लहन और 40 अवैध भट्ठियों को नष्ट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में शनिवार को ग्राम भाखर और दुसाध टोली कस्बा रेवती में दबिश दी गई।


थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके पर तैयार हो रहे लगभग 3000 लीटर लहन को नष्ट किया और 40 अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया। हालांकि, इस दौरान कोई वांछित अभियुक्त मौके पर नहीं मिला। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक विनय राय, उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह, उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता, उपनिरीक्षक कपिलदेव सहित थाना रेवती व आबकारी विभाग के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *