Asarfi

Ballia : रसड़ा में सामाजिक समरसता सहभोज व कंबल वितरण में उमड़ा जनसैलाब, ओम प्रकाश राजभर बोले, सेवा के लिए ही वाराणसी छोड़ा

width="500"

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के श्री नाथ मठ परिसर में रविवार को सामाजिक समरसता सहभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभासपा मुखिया एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूज्य अतिथि हथियाराम बाबा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज, आयोजक महामंडलेश्वर श्री नाथ मठ के पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरी, पूर्व मंत्री नारद राय व सुभासपा नेता शिवेंद्र बहादुर सिंह द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


आयोजक महंत कौशलेंद्र गिरी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं भाजपा के विभिन्न मंडल अध्यक्षों एवं पूर्व नपाध्यक्ष द्वारा भी अतिथियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर ने विशाल जनसमूह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार कंबल वितरण कार्यक्रम में इतनी बड़ी भीड़ देखी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग वाराणसी में दर्शन के लिए जाते हैं, लेकिन वे आप सबकी सेवा के लिए ही वाराणसी छोड़कर यहां आए हैं। महंत कौशलेंद्र गिरी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि काश उनसे पहले ही मुलाकात हुई होती।

सुविधाओं से युक्त बनेगा माडल रसड़ा बस स्टेशन: दयाशंकर सिंह
राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि रसड़ा बस स्टेशन को शीघ्र ही सभी सुविधाओं से युक्त मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद अतिथियों द्वारा पांच महिलाओं को कंबल प्रदान कर वितरण का शुभारंभ किया गया। पुलिस व आयोजकों के सहयोग से देर शाम तक कंबल वितरण का कार्य चलता रहा। इसके पश्चात देर रात तक खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने सहभागिता की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक सनी पांडेय युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने, वहीं बाल कलाकार वैष्णवी राय ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजक महंत कौशलेंद्र गिरी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *