Asarfi

Ballia : 19 जनवरी को बद्रीनाथ सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे समाजवादी

width="500"

आनंद सिंह पिंटू की रिपोर्ट,
सहतवार।
उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित जनपद बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का सहतवार नगर पंचायत विगत 23 सालों से राजनीतिक सुर्खियों में रहा है। हर साल यहां राजनीतिक नेताओं का जमावड़ा होता रहा है। वैसे सहतवार की धरती चैनराम बाबा की नगरी व 1857 क्रांति के महानायक बाबू बीरबल कुंवर सिंह के ननिहाल होने के नाते विख्यात है। वहीं विकास पुरुष और गरीबों के मसीहा, संघर्षों के साथी‌ तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि हर साल 19 जनवरी को मनाई जाती है। जिसमें पूर्वांचल के नेताओं की नजर हमेशा इस पुण्यतिथि पर बनी रहती है। इसमें हजारों की संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंते रहे है।


बता दें कि 19 जनवरी 2002 को बद्रीनाथ सिंह का निधन हुआ था। उस समय वह नगर पंचायत के अध्यक्ष थे। उसके बाद उनकी पहली पुण्यतिथि पर 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया था। इसके बाद लगातार हर साल 19 जनवरी को कोई न कोई दिग्गज नेता बद्रीनाथ सिंह को नमन करने आते रहे। पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, अमर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राजा भैया, ओम प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव, सांसद जयप्रदा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर चुके है।


लेकिन इस बार सपा के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव श्रद्धांजलि सभा को छठवीं बार संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के सपा की कद्रावर नेता सांसद सनातन पांडे,सांसद रमाशंकर राजभर, विधायक जयप्रकाश अंचल, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, सपा जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी आदि समाजवादी नेता पुण्यतिथि में शामिल होंगे।

लंबे समय तक रहे अध्यक्ष
सहतवार। स्थानीय नगर पंचायत में बद्रीनाथ सिंह 1989 से 1994 तक एवं 2000 से 2002 तक अध्यक्ष रहे। तत्पश्चात लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। उसके बाद बद्रीनाथ सिंह की पत्नी स्वर्णप्रभा सिंह अध्यक्ष बनी। वर्तमान समय में उनकी पुत्रवधू सरिता सिंह अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान है।

नीरज सिंह ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
सहतवार। प्रदेश सहित जनपद के समाजवादियों के लिए बड़ा पोखरा प्रांगण आकर्षक तरीके से सजाने संवारने का कार्य जोरों पर है। नीरज सिंह गुड्डू ने मंच सहित अन्य कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम को सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि का आगमन बाई रोड होगा।

जोर शोर से चल रही है तैयारी
सहतवार। पूर्व अध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि समारोह की तैयारी बद्रीनाथ सिंह सामुदायिक केंद्र बड़ा पोखरा में जोर-शोर से चल रहा है। 19 जनवरी को आयोजित बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि समारोह की तैयारी पर सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू खुद अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई कमी न रह जाए। साथ ही उन्होंने स्व बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *