You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी तैनात, देखेंगे व्यवस्था

width="500"

बलिया। एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जनपद की सभी गैस एजेंसियों पर विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव के पत्र संख्या-भास 14/29-7-2026 के अनुपालन में लिया गया है। इस पत्र में पेट्रोलियम पदार्थों, जैसे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।


शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित गैस एजेंसियों पर उपस्थित रहकर गैस सिलेंडरों के वितरण, स्टॉक और उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर उपलब्धता की नियमित निगरानी करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य का पर्यवेक्षणीय दायित्व संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी का होगा। इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही थी। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। हालांकि, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में गैस स्टॉक उपलब्ध है और उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *