Asarfi

Ballia : शक्तिस्थल स्कूल पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनी स्वामी विवेकानंद जयंती

width="500"

बलिया। स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर के किया। प्रबंधक दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती हम राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं, उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। स्वामी विवेकानंद काफी पढ़े लिखे थे।

उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से बी.ए. की डिग्री हासिल की और पाश्चात्य दर्शन, विज्ञान, साहित्य के साथ-साथ भारतीय शास्त्रों का गहरा ज्ञान प्राप्त किया, उनकी स्मरण शक्ति अद्भुत थी और वह घंटों में ही गंभीर ग्रंथों का अध्ययन कर लेते थे। वह अपने गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस जी से बहुत प्रभावित हुए। प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी, संतोष ठाकुर, भूमि, अतुल पांडेय, नीलू श्रीवास्तव, रामजी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें। संचालन आशुतोष त्रिपाठी एवं अतिथियों के प्रति आभार साकेत त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *