You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया बलिदान दिवस पर भव्य जुलूस, सेनानियों को किया गया नमन

width="500"

बलिया। 19 अगस्त 1942 की ऐतिहासिक स्मृति में मंगलवार को बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर पारंपरिक परंपरा अनुसार भव्य जुलूस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा.ओमवीर सिंह द्वारा जिला जेल का फाटक खोला गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी मंत्री दयालु मिश्रा दयालु और दानिश आज़ाद अंसारी ने शेर-ए-बलिया चित्तू पांडेय के प्रपौत्र विनय पांडेय तथा सेनानी राम विचार पांडेय के साथ माल्यार्पण कर जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


बलिया बलिदान दिवस जुलूस में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान विधायक केतकी सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व विधायक सुधीर राय, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद दूबे, नगर पालिका चेयरमैन संतलाल मिठाईलाल, हिन्दू युवा वाहिनी के पंकज सिंह, नेहरू युवा केन्द्र समन्वयक कपिल देव राम,

सपा नेता यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, अनिल राय, सुशील पांडेय कान्हजी, शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह, कर्मचारी नेता सुशील त्रिपाठी, वेदप्रकाश पांडेय, बंसरोपन पांडेय, निर्मल उपाध्याय, कौशल उपाध्याय, परमात्मा पांडेय, राजकुमार पांडेय, अयूब खां, चुरामणी जी, मोती सिंह, जाकिर हुसैन, संतोष गुप्त, मोवीन असगर गुड्डू समेत जिले के तमाम गणमान्यजन मौजूद रहे।

वीर सेनानियों की प्रतिमाओं पर हुआ माल्यार्पण
जुलूस के दौरान कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, शहीद पार्क सहित विभिन्न स्थलों पर वीर सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत क्रांति मैदान टाउन हॉल स्थित बापू भवन में जुलूस का समापन हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *