Asarfi

Ballia : अखिल भारतीय नाट्य एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता बलिया रंग महोत्सव का भव्य समापन

width="500"

बलिया। तीन दिवसीय अखिल भारतीय नाट्य एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता बलिया रंग महोत्सव का भव्य समापन हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नाटक खिताब स्टेपको हिमाचल प्रदेश के रंगकर्मियों ने जीता। देश के सर्वश्रेष्ठ लोकनृत्य का प्रथम पुरस्कार उत्तरप्रदेश प्रयागराज के ढिढिया नृत्य को मिला। देर रात को परिवहन राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने विजेताओं को अवार्ड वितरित किए।


जागरूक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन और वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द दुबे, संरक्षक डॉ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने किया। लोकनृत्य मे प्रथम स्थान नटराज कलाकृति मंच प्रयागराज का ढिढिया लोकनृत्य। द्वितीय स्थान महराजगंज के सुजीत यादव व दल का फरूवाही लोकनृत्य, तृतीय स्थान धोबिया लोकनृत्य आजमगढ़। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नाट्य मंचन का प्रथम पुरस्कार स्टेपको नाहन हिमाचल प्रदेश के सुगन्धि नाटक मिला। द्वितीय पुरस्कार ए काइण्ड प्रेंगन्सी कलाकृति नाट्य मंच जमशेदपुर झारखंड, तृतीय स्थान नाट्य वास्तु सांस्कृतिक संस्थान कानपुर उत्तरप्रदेश को मिला।


सर्वश्रेष्ठ नाट्य निर्देशक का प्रथम पुरस्कार रंजीत सिंह कंवर हि.प्र. , द्वितीय पुरस्कार प्रिया यादव जमशेदपुर,तृतीय स्थान प्रवीण कुमार अरोरा कानपुर। सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का प्रथम पुरस्कार रितेश मेहता नाहन हिमाचल ,द्वितीय पुरस्कार पंकज सोनी कानपुर, तृतीय निमिचन्द दास गिरिडीह झारखंड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता प्रवीण कुमार अरोरा, द्वितीय पुरस्कार राजकुमार झारखंड, तृतीय माधव दिल्ली। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फरजाना सैय्यद हिमाचल प्रदेश, प्रिया यादव झारखंड, तृतीय काजल बादल हिमाचल प्रदेश, सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का प्रथम पुरस्कार योगेश जमूथरिया, द्वितीय पुरस्कार जमील सिद्दिकी, सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता निम्मी गुप्ता मुगलसराय। सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का प्रथम पुरस्कार अफिका नाहन।

समापन समारोह में इनकी रही उपस्थिति
समापन समारोह मे पूर्वाेत्तर रेलवे के आईआरटीसी निर्भय नारायण सिंह, वीरेन्द्र कुमार पाठक, डॉ गणेश कुमार पाठक, डॉ. राजेन्द्र भारती, निर्णायक मंडल के मो. निजाम, आशुतोष सिंह, अंजुला, योगेश सोमेन, मजहर इकबाल, सुरेंद्रनाथ सिंह, संजय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, योगेश सिंह, नलिन कुमार पाण्डेय, भानु प्रकाश सिंह, आनन्द चौहान, पंकज कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

रंग महोत्सव की रंगयात्रा ने नगर मे मचाई धूम
देश भर से आए रंग कर्मियों ने समापन से पूर्व नगर मे रंगयात्रा निकाली जिसमे शामिल कलाकारों के करतब और कला प्रदर्शन को देखकर अभिभूत होकर रह गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *