You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारों को पूर्व मंत्री नारद राय ने किया सम्मानित

width="500"

बलिया। बुधवार को नरहीं राजेश्वर मोड़ पर सेनानी परिवार के सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री नारद राय ने जंगे आजादी में शहीद हुए वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि यहां के सेनानियों ने 1942 के आंदोलन में अंग्रेजों की ईंट से ईंट बजा दी थी इसी लिए बाग़ी बलिया कहा जाता है।

पूर्व मंत्री नारद राय ने नरहीं के छः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्यों में विजय वर्मा, विश्वम्भर प्रसाद गुप्ता, आशुतोष तिवारी, योगेश राय, बृजेश कुमार, विनोद राय को माला अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर जीतेन्द्र नाथ राय, विनोद कुमार, अमरनाथ राय, लालमोहर राय, अनंत प्रसाद, सच्चिदानंद राय, गोपाल उपाध्याय, सर्वानंद, सोनू राय आदि रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *