You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर, पांच छात्रों की हुई मौत

width="500"

भीषण सड़क हादसे में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले पांच छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। छात्र जिस कार में सवार थे, उसकी रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हुई थी। कार की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। जानकारी के अनुसार
सोमवार की रात करीब 10 बजे केरल के अलाप्पुझा में हुआ। मृतक अलाप्पुझा के टीडी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान देवनंदन, मुहम्मद इब्राहिम, आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन और मुहम्मद जब्बार के रूप में हुई है। उनके परिजनों को इस हादसे की जानकारी दे दे गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *