You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : आटो मोबाइल्स की दुकान में लगी आग, 25 लाख का सामान जलकर राख

width="500"

विजय गुप्ता,
बांसडीह (बलिया)।
रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक ऑटो मोबाइल्स की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सबकुछ जल कर राख हो गया। इस आग लगी की घटना में दुकान में रखे करीब 25 लाख रुपए के सामान सहित एक चार पहिया वाहन भी जल गया है।


जानकारी के अनुसार बांसडीह सहतवार मार्ग पर कस्बे के ही गिरधारी गुप्ता की रौनियार ऑटोमोबाइल्स की दुकान है। रविवार की देर रात दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना सड़क पर जा रहे लोगों ने पुलिस को दिया। पुलिस ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड सहित दुकान के मालिक को देते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से आग की लपटे निकल रही है। फायर बिग्रेड के जवानों ने मोर्चा संभाला और करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया।


इस आगलगी की घटना से दुकान में रखी नगदी, कई लिवगार्ड इनवर्टर, बैटरी, गाड़ियों के लिए नए मोबिल सहित वाहनों के स्पेयर पार्ट्स आदि लाखों रुपए के समान जल कर राख हो गया। दुकान के पास ही सर्विसिंग के लिए आए कई ट्रैक्टर भी रखे हुए थे जो फायर बिग्रेड के जवानों ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया। दुकान के पास ही दुकानदार की चार पहिया वाहन भी रखा हुआ था जिसे आग ने अपने आगोश में लेते हुए जलाकर राख कर दिया। दुकानदार गिरधारी गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए कैसे आग लगी कुछ जानकारी नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *