You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बालिका की मौत, एक घायल

width="500"

बैरिया (बलिया)। शनिवार की रात लगभग 8 बजे खपड़िया बाबा आश्रम के पास पिकअप द्वारा ई-रिक्शा मे टक्कर होने ने दुर्घटना में 10 वर्षीय बालिका श्रेया वर्मा की मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वही मृतका के बुआ का घायल पुत्र वेदांत वर्मा 10 वर्ष को बलिया से चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया है।
बता दे कि शनिवार को सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेला से ई-रिक्शा से लौटते समय खपड़िया बाबा के आश्रम के निकट ई-रिक्शा को तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें श्रेया वर्मा की मौत हो गई। वहीं वेदांत वर्मा भी बुरी तरह घायल होकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। जबकि मौके पर लावारिस छोड़कर भागे पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है। दोषी ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *