You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

width="500"

बलिया। शहर के व्यस्त टीडी कॉलेज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से सोमवार रात अज्ञात चोर दानपात्र चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी होते ही भक्तों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दानपात्र में कई महीनों से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकदी रखी हुई थी। मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी विजय मिश्र पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो दानपात्र गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पास स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी को दी।


सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। टीडी कॉलेज चौराहे पर लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे की मदद से पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान एक श्रद्धालु ने मंदिर के लिए नया लोहे का दानपात्र भी उपलब्ध कराया, जिसे मंदिर परिसर में रख दिया गया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *