You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रैंकिंग डी होने पर जिला कल्याण अधिकारी को फटकार

width="500"

जिन विकास खण्डों से आवेदन पत्र प्राप्त न होने पर एडीओ पंचायत/बीडीओ का वेतन रोकने का दिए निर्देश
बलिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बलिया जनपद को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिला स्तरीय अधिकारियों को बधाई दी और कार्य में निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें और प्रगति को नियमित अपडेट करें ताकि जिले की रैंकिंग में निरंतर सुधार होता रहे।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त योजना में रैंकिंग सी, ग्राम्य विकास विभाग की रैंकिंग सी, बेसिक शिक्षा विभाग की रैंकिंग सी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में रैंकिंग सी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए की अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य में तेजी लाएं और रैंकिंग बढ़ाने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में डी रैंकिंग पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि जिन विकास खण्डों से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं, वहां के एडीओ पंचायत एवं बीडीओ के वेतन रोकने का निर्देश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेताया कि योजनाओं की धीमी प्रगति पर अब सख्त कार्यवाही की जाएगी और समयबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन सिंह एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *