Asarfi

Ballia : वृहद विधिक सहायता शिविर का जिला जज व डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

width="500"

बलिया। जनपद के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कार्यक्रम के तहत लगाए गए जागरूकता कैम्प का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिला जज अनिल कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों के साथ पुलिस विभाग द्वारा आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, डायल 112 की सुविधा तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।


शिविर का निरीक्षण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिला जज अनिल कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। अधिकारियों ने कहा कि विधिक सहायता शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे जागरूक बनें और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभागों से संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *