You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया के देवेश मणि ने वैदिक गणित और कला उत्सव में बजाया डंका

width="500"

बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर कक्षा 9 के छात्र सुखपुरा निवासी देवेश मणि उपाध्याय पुत्र डॉ अरविंद कुमार उपाध्याय (संगीतज्ञ) ने शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव -2025 में प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर बलिया जनपद एवं विद्यालय का मान बढ़ाया है।

अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व नागाजी विद्यालय से ही मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश मंडल आजमगढ़ द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय कला उत्सव 2025 में देवेश मणि ने स्वर वाद्य हारमोनियम पर गत बजाकर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर दबदबा बना लिया है जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी ने देवेश मणि उपाध्याय को अखिल भारतीय वैदिक गणित ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव तक जाकर विजय हासिल करने की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *