You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विधायक निधि के ढाई-ढाई करोड़ जारी, होंगे विकास कार्य

width="500"

बलिया। शासन ने विधायक निधि की पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ रूपये की धनराशि जारी कर दी है। किस्त के रूप में विधायकों के खाते में ढाई-ढाई करोड़ रूपये की राशि पहुंच गयी है। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास का एजेंडा तैयार करना शुरू कर दिया है। जिले में सात विधायक और एक एमएलसी है।
विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिये सालाना पांच पांच करोड़ रूपये की राशि जारी की जाती है। यह राशि विधयकों को दो किस्तों में जारी होती है। जिससे वह अपने क्षेत्र में सड़क, नाली, लाइट व प्याउ आदि से संबंधित कार्य करा सकते हे। चुनाव के दौरान भले ही राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के बीच जातिगत आंकड़ों को साधकर जनता के बीच जाते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद पूरे क्षेत्र के लिये विकास का एजेंडा तैयार करना होता है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि शासन से विधायक निधि क पहली किस्त मिल गयी है। अब विधायकों की ओर से विकास कार्यों के लिये प्रस्ताव भेजे जाएंगे। जिस पर काम भी शुरू कराया जाएगा। कुछ प्रस्ताव पूर्व में प्राप्त हुए थे जिन पर कार्य कराया जाएगा।

इनसेट
बलिया। जिले के सातों विधानसभा के विधायकों और एमएलसी को विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी गयी है। इसमें बलिया सदर के भाजपा विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बांसडीह के भाजपा विधायक केतकी सिंह, बैरिया के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल, सिकंदरपुर के सपा विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी, फेफना के सपा विधायक संग्राम सिंह यादव, बिल्थरारोड के विधायक हंसू राम, रसड़ा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू को ढाई-ढाई करोड़ की निधि जारी कर दी गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *