Asarfi

Ballia : कलेक्ट्रेट परिसर में मिला मुजफ्फरपुर के युवक का शव

width="500"

बलिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में आपदा प्रबंध कार्यालय के पास अजीत कुमार (40) निवासी मुजफ्फरपुर का शव रविवार को दोपहर बाद सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जरूरी जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो पॉकेट से आधार कार्ड मिलने पर युवक की शिनाख्त हुई है। उसके पास से नरौली आजमगढ़ की सात फरवरी की एक दवा की पर्ची मिली।

उसी पर्ची पर उसका मोबाइल नंबर दर्ज था। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। जबकि युवक का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला, केवल चार्जर बैग में पाया गया। उसका बैग सड़क किनारे पड़ा था। जेब से कुछ पैसे व तंबाकू की डिब्बी मिली। पुलिस ने उसके पास मिले सभी सामान को जब्त कर लिया।
इस संबंध में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक के पास से आजमगढ़ के एक डॉक्टर की पांच तारीख की इलाज की पर्ची मिली है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। परिजनों के आने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *