You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विवेचक को न्यायालय ने किया तलब

width="500"


मामला कातिलाना हमला व शेष आरोपितों को गिरफ्तार करने का
बलिया।
लगभग एक माह पूर्व अधिवक्ता व उसके परिवारजनों पर कातिलाना हमला करने तथा पुनः धमकी देने के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सी जे एम प्रथम कविता कुमारी की न्यायालय ने अधिवक्ता के आवेदन को गम्भीरता से लेते हुए कातिलाना हमला के मामले में समस्त कागजात समेत विवेचक रसड़ा को नियत तिथि 17 अक्टूबर 2024 को तलब की है। अदालती सूत्रों के मुताबिक रसड़ा थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी वादी मुकदमा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि मैं काफी गरीब तबके का आदमी हूं और मेरे विपक्षी मेरे परिवार व भाई अधिवक्ता को रास्ता में रोक टोक करते है और जान लेने की धमकी देते है। शेष अभियुक्त परेशान कर रहे है, जिसे संज्ञान में लेते हुए अपर सी जे एम की न्यायालय ने उक्त कार्रवाई की है।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *