Asarfi

Ballia : ट्यूमर के सफल आपरेशन से एक बार फिर सुर्खियों में आया सिटी हॉस्पिटल

width="500"

बलिया। सर्जरी के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने वाले एसपी सिटी हॉस्पिटल बलिया के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एके गुप्ता की टीम ने एक बड़े ट्यूमर को सर्जरी कर बाहर निकाला है। जिससे परिजनों में खुशी व्याप्त है। इस सफलता का श्रेय मरीज के परिजनों ने डॉ. एके गुप्ता एवं उनकी टीम को दिया है।


बता दंे कि मरीज के परिजन कई बड़े अस्पतालों का चक्कर लगाने के बाद से निराश होकर लौट चुके थे, तब एसपी सिटी हॉस्पिटल ने जाँच करके सफल आपरेशन कर मरीज कों नई जिंदगी दी। इस सफलतापूर्वक हुए आपरेशन के मरीज का उम्र 23 वर्ष था। उसका पेट लगातार फुल रहा था। पेट की साइज धीरे धीरे बढ रहा था। उसको दर्द नही हो रहा था। कुछ दिन पहले से दर्द हो रहा था। मासिक धर्म से जुड़ी विभिन्न समस्याएं होती थी। अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला की पेट में एक बडा सा ट्यूमर है। मरीज का सारे जांच कराने के बाद एक जनवरी 2026 को डॉक्टर एके गुप्ता एव उनकी सर्जिकल टीम द्वारा सफलतापूर्वक आपरेशन कर पूरे ट्यूमर को निकाला।


डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि मरीज के पेट से ट्यूमर निकालना बहुत ही दुरूह कार्य था। लेकिन मरीज के आत्मविश्वास एवं सर्जिकल टीम में संध्या व रोहित की विकसित कार्यक्षमता के चलते या ऑपरेशन सफल रहा। डॉक्टर गुप्ता ने ट्यूमर को सक्शन कर के छोटा किया गया। बाकी ट्यूमर की झीली को पूरा निकाल लिया गया। वजन के हिसाब से ट्यूमर 12 से 13 किलोग्राम का था। बताया जाता है कि डॉ. एके गुप्ता एव उनकी सर्जिकल टीम द्वारा इसके पहले भी कई बडे आपरेशन कर चुके है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *