You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कारगिल विजय दिवस पर बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश

width="500"

अजय तिवारी,
दोकटी (बलिया)।
स्थानीय क्षेत्र के लालगंज स्थित श्री कुंज विद्यापीठ के प्रांगण में शनिवार को कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने तरह-तरह के कार्यक्रम को आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा तोलन से की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आर्मी के पूर्व मेजर श्रीकांत तिवारी, विशिष्ट अतिथि सुदर्शन सिंह, इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक अजय यादव तथा पूर्व सैनिक संगठन के मुरली छपरा ब्लॉक के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

झंडा तोलन के बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यहीं बच्चे बड़े होकर राष्ट्रहित में अपना योगदान देंगे।
विशिष्ट अतिथि अजय यादव ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की और कारगिल विजय दिवस के विषय में बच्चों को बताया कि कैसे भारतीय सेवा ने कारगिल फतह किया और अपना झंडा लहराया। स्कूल के डायरेक्टर सुनील तिवारी ने भी बच्चों को संबोधित किया। प्रिंसिपल सूरज कुमार ओझा द्वारा बच्चों को भारतीय सेवा के रूप में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अध्यापक सुरेश तिवारी, अनुपम तिवारी, तृप्ति तिवारी, नेहा मिश्रा, अमित तिवारी, मनीष गुप्ता, नरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *