You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : द होराइजन स्कूल में बसंत पंचमी व प्रथम प्रवेश परीक्षा का किया गया आयोजन

width="500"


बलिया।
द होराइजन स्कूल, गड़वार, बलिया में बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं माला चढाकर पूजन अर्चन किया। वसंत पंचमी के दिन सत्र 2025-26 के लिए प्रथम प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के 200 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

अभिभावकों में प्रवेश परीक्षा के प्रति काफी उत्साह दिखा। अपने कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया एवं प्रबंधक मनोज सिंह ने दूरभाष से सभी छात्र-छात्राओं को अच्छे प्रदर्शन एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें दी।

सम्मानित किये गए बालक बालिकाओं में श्रेया यादव, आदविक, आदित्य सूर्यांश प्रताप सिंह, अनन्या सिंह, ओम सिंह, समृद्धि, आयुष सूर्यवंशी, आरोही, रहमीन, सिद्धांत, विष्णु सिंह, शिवम, शौर्य गुप्ता, प्राजंलि पांडे, शिवम यादव, अंजलि, हिमांशु, कायनात आदि शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *