Asarfi

Ballia : …तो अगला क्षेत्रीय अध्यक्ष कौन, महेश या आनंद

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
उत्तर प्रदेश भाजपा संगठनात्मक चुनाव की सुगबुगाहट के बीच गोरक्ष प्रांत (गोरखपुर क्षेत्र) के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज है। वर्तमान में सहजानंद राय इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे है लेकिन भाजपा के एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत और संगठनात्मक फेरबदल के चलते दो नाम रेस में है। एक नाम पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल जो बलिया जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र से 2017 में विधानसभा चुनाव जीते और योगी सरकार में मंत्री रहे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अति करीबी महेश शुक्ला जो बस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे है, वर्तमान में गो-सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष भी है और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी है। वैसे तीसरे नाम की चर्चा गोपेश्वर त्रिपाठी की भी है लेकिन दो शुक्ला में कोई एक शुक्ला अगला क्षेत्रीय अध्यक्ष हो सकता है।

क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रख भाजपा नए अध्यक्ष का करेगी चयन
गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष के लिए क्षेत्रीय और जाति समीकरणों को ध्यान में रखते हुए भाजपा नए अध्यक्ष का चयन करेंगी। बीते माह में भाजपा ने महाराजगंज गोरखपुर क्षेत्र से पूर्वी समाज का बड़ा चेहरा पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उसके पीछे जातीय संतुलन पर विशेष ध्यान रखा गया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ब्राह्मणों को अपने पक्ष में लेने के लिए किसी ब्राह्मण को ही क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाएगी। इसके पीछे यह भी लाजिक हो सकता है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का मुख्य काम 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

दिल्ली और लखनऊ के गलियारों में क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों का मंथन जारी
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का कार्यकाल पूरा होने के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत नए नाम पर मुहर लगाएगी। उसको लेकर लखनऊ से दिल्ली भाजपा कार्यालयों में क्षेत्रीय अध्यक्षों की नामों की चर्चा जोर शोर से है।

मई के पहले सप्ताह में हो सकता है क्षेत्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा
भाजपा जातीय समीकरण बिठाने की जुगत में है और गोरक्ष प्रांत से यदि आनंद स्वरूप शुक्ल को मौका मिलता है तो भाजपा गोरक्ष के जनपदों बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, डुमरियागंज व गोंडा में काफी मजबूत होगी। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष की घोषणा मई के पहले सप्ताह में होगा।

शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाते है आनंद स्वरूप शुक्ल
बलिया जनपद के सतीश चंद्र कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले आनंद स्वरूप शुक्ल के पास संगठनात्मक कार्य करने का अथाह अनुभव है। आनंद स्वरूप शुक्ल ने भाजपा में ही संगठन का बहुत कार्य किया है। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर वह विधायक बने और योगी कैबिनेट में राज्यमंत्री भी बने। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल भाजपा शीर्ष नेतृत्व के काफी करीबी माने जाते हैं। गृहमंत्री अमित शाह का ऊनको स्नेह भी प्राप्त है।

15 वर्षों में कौन-कौन रहा क्षेत्रीय अध्यक्ष
मार्च 2023 में सहजानंद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष बने जो आजमगढ़ जिले इससे पहले डा.धर्मेंद्र सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ल, लल्लन तिवारी व जनार्दन तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *