You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

width="500"

अजय तिवारी/कृष्णा कांत पाठक उर्फ कान्हा की रिपोर्ट
दोकटी/लालगंज (बलिया)।
दोकटी थाना क्षेत्र के हृदय पुर ढाला से कुछ दूरी पर घर से ढाला के तरफ घर जाते समय बाढ़ के पानी में रास्ते से पैर फिसला डूबने से युवक की मौत हो गई। हो हल्ला पर ग्रामीण इकट्ठे हुए, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


शनिवार के सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के हृदयपुर निवासी अभिनंदन राम पुत्र कौशल राम उम्र करीब 20 साल अपने घर से किसी काम के लिए बंधे पर गया था। घर लौटते समय बाढ़ के पानी के बीच रास्ते पकड़कर जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचा कि रास्ते से पैर फिसल गया और बाढ़ के गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *