You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पति के बिछड़ने के वियोग में पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, सरयू में लगायी छलांग

width="500"

सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय थानान्तर्गत बिहरा गांव में पति के के वियोग में विधवा ने शुक्रवार की रात में नदी में छलांग लगा दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गोताखोरों द्वारा नदी में महिला की तलाश की जा रही है। बता दें कि बिहरा गांव निवासी 62 वर्षीय विशेष सिंह की बीमारी से शुक्रवार की रात निधन हो गया। उनके निधन से उनकी पत्नी राजकुमारी सिंह 56 वर्ष को काफी गहरा आघात पहुंचा। इसी शोक में वह एक उदास रहने लगी।

इसी दौरान राजकुमारी अपना सिंघोरा लेकर रात करीब 2 बजे घर से चुपके से बाहर निकल गई और गांव से सट कर बह रही सरयु के तट पर स्थित छठ घाट पर पहुंच सिंघोरा किनारे रख कर नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद परिवार वालों को जब यह पता चला कि राजकुमारी सिंह घर से गायब हैं तो उनमें अफ़रा तफ़री मच गई।बाद में पड़ोसियों के सहयोग से संभावित स्थानों पर वे उन्हें तलाश करने लगे किन्तु उनका पता नहीं चला।बाद में जब कुछ लोग तलाश करते हुए छठ घाट पर पहुंचे तो वहां राजकुमारी का सिंघोरा पड़ा मिला। जिससे लोगों को अंदाज लगा कि राजकुमारी नदी में कूदी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *