You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान ने किया पौधरोपण

width="500"

बलिया। विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान बलिया के तत्वावधान में पर्यावरण संकल्प एवं महा वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम, 11 लाख पौधरोपण के अगले क्रम में प्रबंधक संध्या पांडेय सदस्यों के साथ शहर के विभिन्न जगहों पर जाकर पौधरोपण किया। इस दौरान संध्या पांडेय ने उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि विजेंद्र नाथ चौबे, सीएमएस डॉक्टर सुजित कुमार यादव, सीएमएस , डॉक्टर सुमिता सिन्हा ने पौधरोपण किया।

संस्थान ने गायत्री मंदिर शक्ति पीठ महावीर घाट, जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय आदि जगहों पर सैकड़ों वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर डॉक्टर रितेश सोनी, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. रिमझिम सिंह, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. अपूर्व सिंह, डॉ. दीपिका गुप्ता, मनोज राय, प्रमोद चंद्र तिवारी, अरविंद उपाध्याय, अमिताभ उपाध्याय, विनोद चौबे, गीता वर्मा, पंकज वर्मा, अभय पांडेय, अंकित ठाकुर, खुशबू, रिया, कृष्णा, राजेश पासवान, राशिद इमामुद्दीन आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *