You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सर्वदलीय सभा में त्रिलोकीनाथ को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

width="500"


अयोध्या से बलिया आये कई संत
बलिया।
विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में नगर के टाउन हाल बापू भवन में श्रीराम जन्मभूमि मामले के पक्षकार राम सखा स्व. त्रिलोकीनाथ पाण्डेय की तृतीय पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि चंपत राय महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या सहित अन्य अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। चंपत राय ने कहा कि भगवान राम शिशु थे। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में राम सखा के रूप में त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने प्रभु श्रीराम का पक्ष रखा था। स्व. पाण्डेय ने 38 वर्ष तक इसकी लड़ाई लड़ी। स्व. त्रिलोकीनाथ पाण्डेय शिलान्यास कार्यक्रम में पांच अगस्त 2020 को शामिल हुए थे। मुख्य वक्ता विनायक राव देश पाण्डेय ने स्व. त्रिलोकीनाथ पाण्डेय के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में किये गये कार्यों पर चर्चा की। जितेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि स्व. त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने राम जन्मभूमि के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीराम तिवारी पूर्व पुलिस महानिदेशक आंध्र प्रदेश ने पाण्डेय के नाम पर बने ट्रस्ट राम सखा पं. त्रिलोकीनाथ पाण्डेय स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में जन उपयोगी कार्य कराने का आश्वासन दिया। ट्रस्ट का लोकार्पण मुख्य अतिथि चंपत राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, भरत सिंह, पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, राजधारी सिंह, विनोद शंकर दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, राजनारायण तिवारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *