You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : चैता गान पर झूमे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंजीरा-तासा बजाते वीडियो वायरल

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। इस वीडियो में मंत्री बलिया में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चैता गान पर मंजीरा और तासा बजाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार को बलिया नगर विधानसभा के छाता मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के बाद का है। वीडियो में मंत्री चैता गान मंडली के साथ बैठे दिख रहे हैं और ढोलक, मंजीरा व तासा की धुन पर कभी मंजीरा तो कभी तासा बजाते हुए लोकगीतों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। विशेष रूप से ‘ए रामा चौइता मासे’ जैसे चैता गीतों पर वे झूमते दिखाई दिए।


मंत्री ने इस वीडियो को अपने फेसबुक वॉल पर भी साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए थे और बाद में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोकगीतों का आनंद लिया।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब मंत्री का ऐसा वीडियो सामने आया है। इससे पहले होली के अवसर पर भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे रंग-गुलाल के बीच ढोलक और मंजीरा बजाते नजर आए थे। वहीं, चौक स्थित दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव के दौरान भंडारे में उन्हें पूड़ी तलते हुए भी देखा गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *