You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ट्रेलर के टक्कर से सड़क के नीचे उतरी स्कूली बस, बच्चों में मची चीख पुकार

width="500"

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र से बच्चों को लेकर गाजीपुर जिले के रसूल गांव में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय जा रही स्कूली बस को एनएच 31 पर कोटवा नारायणपुर में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दिया, जिससे बस असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पेड़ पर रूक गई। इसके बाद बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

बस में सवार सभी बच्चे बाल बाल बच गए। एनएच 31 आए दिन जाम और दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बता दें कि मुख्य सड़क पर अक्सर जाम देखा जाता है और इसके बारे में प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन फिर भी किसी तरह की कार्रवाई न होने से ग्रामीण नाराज हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *