You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : तीन दिवसीय अभियान : 8876 वाहनों का चालान, 240 सीज

width="500"

बलिया। सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 8876 वाहनों का चालान कर 240 वाहन जब्त किए गए। एक करोड़ अट्ठारह लाख अट्ठानबे हजार एक सौ का जुर्माना लगाया। डग्गामार वाहनों व अवैध बस अड्डों, ऑटो स्टैंड एवं वहां वसूली करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 65 टीमों ने गुरूवार से शनिवार तक तीन दिवसीय अभियान चलाकर कार्रवाई की। यातायात पुलिस एवं थाने की पुलिस ने कुल 8876 वाहनों चालान कर 240 वाहनों को सीज किया। इस दौरान 116 बसों तथा 589 टेंपो का चालान किया गया। चार बसों तथा 82 टेंपो को सीज करते हुए कुल 12,62,100 रुपये जुर्माना लगाया। 29 बस अड्डों तथा 43 टेंपो स्टैंड पर कुल 515 व्यक्तियों की चेकिंग की गई।


109 ट्रक व 530 अन्य ओवरलोड वाहनों का चालान तथा 09 वाहनों को सीज कर 13,61,000 रुपये जुर्माना लगाया। 263 काली फिल्म लगे वाहन तथा 65 हूटर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 12 काली फिल्म लगे वाहनों तथा 12 हूटर लगे वाहनों को सीज कर 6,22,000 रुपये जुर्माना लगाया। 54 वाहनों से हूटर हटवाए गए। 217 चार पहिया वाहनों तथा 594 दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर जाति एवं भड़काऊ शब्द लिखे होने पर चालान किया गया। 8 दो पहिया वाहनों को सीज करते हुए कुल 13,57,500 रुपये का जुर्माना लगाया। 1465 चारपहिया वाहनों तथा 4928 दो पहिया वाहनों का चालान किया। 49 चारपहिया तथा 64 दो पहिया वाहनों को सीज कर 72,85,500 रुपये का जुर्माना लगाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *