You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : द होराइजन स्कूल की अर्शिया जुनैद ने बनायी टाइटेनिक जहाज, हर किसी ने सराहा

width="500"

बलिया। द होराइजन स्कूल, गड़वार की नौवीं कक्षा की छात्रा अर्शिया जुनैद ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टाइटेनिक जहाज का निर्माण किया है। यह उपलब्धि न केवल अर्शिया के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह उनके स्कूल, गांव के लिये भी एक उपलब्धि है।
अर्शिया ने अपने पिता जुनैद अहमद से प्रेरणा लेकर यह अद्भुत कार्य किया है। उनके पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें समर्थन दिया, जिससे अर्शिया को अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिली। द होराइजन स्कूल के प्रबंधक मनोज सिंह और प्रधानाचार्य संजय सिंह ने अर्शिया की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने अर्शिया की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की और उन्हें भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *